सुल्तानपुर में बिजली कटौती पर AAP का प्रदर्शन:10-12 घंटे तक पावर कट, जिलाध्यक्ष का विधायक पर तंज-AC में बैठने वालों को कोई समस्या नहीं

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लंबी बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। इस क्रम में बुधवार को सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सम्बोधित मांग पत्र जिलाध्यक्ष के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को दिया है। जिलाध्यक्ष ने स्थानीय भाजपा विधायक पर तंज कसा, उन्होंने कहा एसी में बैठने वालों को कोई समस्या नहीं है। गरीब तबके से पूछे जो झोपड़ी में रह रहे हैं। उन्होंने कहा आप तो सबका साथ सबका विकास की बात करके आए थे क्या यही सबका विकास है। प्रदेश के कई जिलों में 10 से 12 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। इससे आम जनता का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। घरों में पानी की सप्लाई बाधित है। बच्चों की पढ़ाई और व्यवसायिक गतिविधियां ठप हैं। किसानों को फसलों की सिंचाई में परेशानी हो रही है। इससे फसलें खराब हो रही हैं और आय प्रभावित हो रही है। सरकार समस्या का समाधान करने की बजाय बिजली दरों में वृद्धि कर रही है। निजी कंपनियों को मीटर रीडिंग का ठेका दिया गया है। ये कंपनियां वास्तविक रीडिंग न लेकर गलत बिल बना रही हैं। इससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि योगी सरकार प्रदेश की जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर रही है। बिजली कटौती और निजी कंपनियों की मनमानी पर सरकार का रवैया उदासीन है। प्रदर्शन में बौद्ध प्रांत सचिव मोहम्मद अख्तर, जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद अंसारी, अनिल कोरी, अरविंद यादव अजय श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, भास्कर देव मिश्रा, वसीद अहमद समेत जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता इस अनियमित बिजली कटौती के विरोध में उतरे थे।

Jun 18, 2025 - 14:41
 0