समस्तीपुर में मारपीट छुड़ाने गए मां-बेटे पर हमला:चाचा-बहुओं के झगड़े में छोलनी से वार; महिला के सिर-बेटे के शरीर पर चोट लगी

समस्तीपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद सुलझाने गए मां-बेटे पर छोलनी से हमला किया गया। इस हमले में मोहम्मद अमजद अली और उनकी 45 साल की मां मुन्नी खातून घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायल मोहम्मद अमजद अली, मोहम्मद मुस्तकीम के बेटे हैं और परशुराम वार्ड 6 के निवासी हैं। उन्हें और उनकी मां मुन्नी खातून को पहले शिवाजी नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर संतोष कुमार झा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉ. झा ने बताया कि महिला के सिर और बेटे के शरीर पर चोटें आई हैं। चोटों की गंभीरता जानने के लिए सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे का इलाज शुरू किया जाएगा। घायल मोहम्मद अमजद अली ने बताया कि यह घटना उनके चाचा और उनकी दो बहुओं के बीच घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान हुई। जब उनकी मां मुन्नी परवीन और वह अपने चाचा को बचाने गए, तो बहुओं ने उन पर छोलनी से हमला कर दिया, जिससे दोनों मां-बेटे घायल हो गए। डॉक्टर संतोष कुमार झा ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी है। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से उन्हें सूचना मिली है ।नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल जाकर घायल लोगों का फर्द व्यान लिए जाने को लेकर निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

May 1, 2026 - 22:06
 0