समस्तीपुर में जमीन विवाद में 2 पाटीदार आपस में भिड़े:तलवार से हमला, 6 लोग घायल; अस्पताल में लापरवाही, फ्रैक्चर के बाद हाथ में बांधा कूट
समस्तीपुर में जमीन विवाद में 2 पाटीदार आपस में भिड़ गए। तलवार और लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया। मारपीट में दोनों ओर से 6 लोग घायल हो गए। किसी का सिर फूटा तो किसी का हाथ टूट गया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौनहर नवादा गांव की है। घायलों में एक पक्ष से लघु सिंचाई विभाग दरभंगा प्रमंडल में कार्यरत क्लर्क मोहम्मद कैश, भाई लैश मोहम्मद और पत्नी शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से मोहम्मद नौशाद के अलावा भाई मोहम्मद गुलशाद, मोहम्मद इरशाद और मोहम्मद आजाद शामिल है। मोहम्मद गुलशाद और इरशाद सुबह ही मुंबई से घर लौटे थे। पुलिस से मदद नहीं मिली घायल मोहम्मद कैश ने बताया कि सुबह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। पाटीदार ने तलवार से हमला कर दिया। पत्नी और भाई जब बचाने पहुंचे तो उनको भी मारा। मैंने अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल कराया है, जिस विवाद किया जा रहा है। काम नहीं करने दे रहे हैं। पहले भी पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। मिट्टी गिराने से रोकने पर मारा दूसरे पक्ष के मोहम्मद नौशाद ने बताया कि मेरी जमीन पर जबरन मिट्टी गिराया जा रहा था। इस मामले को लेकर पुलिस में भी आवेदन दिया था। थाना से कोर्ट में जाने की बात कही गई थी। आज(सोमवार) सुबह ही मेरा भाई मुंबई से पहुंचा था। मिट्टी गिराने से मना करने पर लाठी-डंडा से मारने लगे। मेरे बाएं हाथ की हड्डी पूरी तरह से टूट गई है। भाई को भी गहरी चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराकर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में लापरवाही आई सामने सदर अस्पताल में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। मोहम्मद नौशाद के टूटे हड्डी पर प्लास्टर न करके कार्टून के कूट से बांध दिया गया। इस बारे में कर्मियों से पूछा गया तो ऑफ कैमरा बताया कि हड्डी काफी टूटी हुई है। इसमें रॉड लगेगा। इसका इलाज डीएमसीएच में संभव है। तलवार से किया हमला इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में पाटीदारों के बीच मारपीट की बात सामने आ रही है। तलवार से हमला करने का भी आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
May 4, 2026 - 14:14
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.