लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, CM योगी ने पारदर्शी भर्ती पर दिया जोर, भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में नव चयनित कनिष्ठ विश्लेषकों (औषधि) और दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने युवाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसी ...
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में नव चयनित कनिष्ठ विश्लेषकों (औषधि) और दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने युवाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी युवा के सपनों का टूटना केवल उस व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ भी धोखा है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियां विकास को बाधित करती हैं।
सीएम योगी ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को “बीमारू राज्य” बनाने में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और चयन प्रक्रियाओं में भेदभाव की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भर्ती प्रक्रियाओं में इतनी अनियमितताएं होती थीं कि कई मामलों में न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की व्यवस्था में हालात ऐसे थे कि “परीक्षा कोई और देता था और नियुक्ति पत्र कोई और प्राप्त करता था”, जिससे युवाओं का भरोसा सिस्टम से उठ गया था। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को उनका अधिकार मिल रहा है। Edited by : Sudhir Sharma



