रोहतक में पिता-पुत्र पर चढ़ाया ट्रैक्टर:दोनों ने नाले में कूदकर बचाई जान, खेत में पानी देने को लेकर हुआ विवाद
रोहतक के गांव बहुअकबरपुर के खेतों में पानी लगाने को लेकर कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर पिता-पुत्र को जान से मारने का प्रयास किया। पिता-पुत्र ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल जगबीर ने बताया कि रात को खेत में पानी लगाने का नंबर था। उन्होंने 3 एकड़ जमीन बटाई के लिए ले रखी है। रात को जब पानी लगाने गए तो कुछ लोगों ने 15 मिनट पहले ही पानी को रोक लिया। जब इसके बारे में पूछा तो आरोपियों ने धमकी दी। ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का किया प्रयास जगबीर ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी ट्रैक्टर, एक गाड़ी व दो बाइकों पर आए और आते ही ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। आरोपियों से बचने के लिए वह नाले में कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाए, जहां से उसे चिड़ी गांव भेज दिया। वहां एमएलआर कटवाने के बाद दोबारा सिविल अस्पताल में भर्ती किया। पुरानी रंजिश के चलते किया हमला जगबीर ने बताया कि उनके परिवार में पुरानी रंजिश चल रही है। पूर्वजों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा था, जिसे आरोपी आज तक पकड़े बैठे है। उस मामले में कई बार पंचायत हुई, केस भी चले, जिसके बाद समझौता भी हो गया। लेकिन आरोपियों ने अब उसी रंजिश में हमला किया है। 15 मिनट पहले ही काट दिया पानी जगबीर के बेटे सचिन ने बताया कि आरोपियों ने 15 मिनट पहले ही उनके खेत का पानी काट दिया। जब फोन करके कहा कि पानी क्यों काटा, तो आरोपियों ने धमकी दी। इसके बाद आरोपी आए और चढ़ाने का प्रयास किया। उसने नाले में कूदकर जान बचाई। इसके बाद पिता जगबीर पर भी ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, जिन्होंने भी नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने डंडों से किया हमला सचिन ने बताया कि ट्रैक्टर से बचने के बाद आरोपियों ने डंडों से मारना शुरू कर दिया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर नंगे पैर ही भागे। पीछे से आरोपियों ने जान से मारन की धमकी भी दी, क्योंकि आरोपियों के पास लाइसेंसी हथियार भी है। इन लोगों पर लगाया आरोप सचिन ने बताया कि रात के समय ऋषि, राजपाल, अंकित, साहिल, सौरभ, अमित, अमित का भाई, विक्की ने हमला किया था। ट्रैक्टर आरोपी विक्की का था, जिसे चढ़ाने का प्रयास किया गया। आरोपियों से उन्हें जान का खतरा है। पुलिस इस मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे। पुलिस मामले में कर रही जांच थाना बहुअकबरपुर पुलिस ने बताया कि उन्हें दो पक्षों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।