फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा 5 हजार का इनामी बदमाश:शराब के ठेकों पर हुई लूट का खुलासा, पंजाब के दो आरोपी भी अरेस्ट
फतेहाबाद पुलिस ने टोहाना और रतिया क्षेत्र के शराब ठेकों पर हुई लूट के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी गांव रत्ताथेह निवासी सिकंदर है। जो पांच हजार रुपए का इनामी है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, 32 बोर का अवैध पिस्टल, 315 बोर का अवैध देसी कट्टा तथा वारदात में प्रयुक्त गंडासी भी बरामद कर ली है। एएसपी दिव्याशी सिंगला ने बताया कि 2 जुलाई की रात गांव रुपावाली स्थित शराब ठेके पर भी हमला कर सेल्समैन से मारपीट करते हुए 14 हजार नकद एवं शराब लूट ली। इस संबंध में थाना सदर टोहाना में केस दर्ज हुआ। इसी गिरोह ने उसी रात गांव घासवा स्थित शराब ठेके पर हथियारों के बल पर सेल्समैन से मारपीट कर लगभग 30 हजार की नकदी लूट ली। इस बारे में थाना सदर रतिया में केस दर्ज हुआ। घटना के तुरंत बाद विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि, कुछ अपराधी पंजाब सीमा से सटे जाखल क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसआई जग्गा सिंह के नेतृत्व में सीआईए टोहाना की टीम ने सिकंदर निवासी रत्ताथेह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। हत्या के मामले में फरार चल रहा था सिकंदर गिरफ्तार आरोपी सिकंदर 11 अगस्त 2025 को हत्या के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। इस हत्याकांड में उसके 8 साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि सिकंदर लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसी दौरान एएसआई जयदेव सिंह के नेतृत्व में दूसरी टीम ने जाखल के निकट रेलवे पुल कड़ैल चौक पर नाकाबंदी के दौरान विजय उर्फ चांदी निवासी गांव कुलरिया, जिला मानसा (पंजाब) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने गांव घासवा एवं रुपावाली के शराब ठेकों पर हुई दोनों लूट की वारदातों को स्वीकार कर लिया। तीसरे आरोपी को चांदपुरा से पकड़ा इनके खुलासे पर तीसरे आरोपी जश्न सिंह उर्फ राठा निवासी कुलरिया, तहसील बुढलाडा, जिला मानसा (पंजाब) को थाना सदर टोहाना पुलिस ने चांदपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासी भी बरामद कर ली। तीनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध हथियार एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी सिकंदर एवं विजय को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।