रोहतक में नहर में डूबे बच्चे का नहीं लगा सुराग:नहाने के लिए गए थे 2 सगे भाई, एक का शव बरामद, SDRF चल रही सर्च ऑपरेशन

रोहतक के गांव बोहर में किराए पर रहने वाले परिवार के दो नाबालिग बच्चे शनिवार दोपहर को जेएलएन नहर में डूब गए थे। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान SDRF टीम ने एक बच्चे का शव नहर से निकाल लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। नहर में डूबे बच्चों की पहचान 9 वर्षीय प्रदीप व 12 वर्षीय कुलदीप पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई। कुलदीप मूल रुप से बिहार का रहने वाला है और गांव बोहर में किराए के मकान में रहता है। दोपहर के समय उसके दोनों बच्चे नहर पर नहाने के लिए गए थे। नहर की सीढ़ियों पर बैठकर नहा रहे थे। इसी दौरान प्रदीप का पैर फिसल गया और वह नहर में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई कुलदीप भी नहर में कूदा, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण दोनों नहर में बहते चले गए। सूचना पाकर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। एसडीआरएफ टीम को मिला एक शव एसडीआरएफ टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है, जिसके चलते करीब 20 घंटे बाद एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। वहीं, दूसरे बच्चे की तलाश में टीम ने नहर में उतरकर गोताखोरों की मदद से तलाश जारी रखी है, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज है कि दूसरे बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस मामले में कर रही जांच आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। टीम ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। जल्द ही दूसरे बच्चे के शव को भी नहर से बरामद कर लिया जाएगा।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0