रेसलर विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं भी हुई उत्पीड़न का शिकार, आरोपों पर क्या बोले बृजभूषण?
Women Wrestler Vinesh Phogat : सीनियर महिला पहलवान विनेश फोगाट 18 महीने बाद कुश्ती में वापसी करने जा रही हैं। वह गोंडा में नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें विनेश ने ...
Women Wrestler Vinesh Phogat : सीनियर महिला पहलवान विनेश फोगाट 18 महीने बाद कुश्ती में वापसी करने जा रही हैं। वह गोंडा में नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें विनेश ने पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं गोंडा में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में पक्षपात की आशंका भी जताई है। विनेश फोगाट बृजभूषण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न मामले में मुख्य शिकायतकर्ताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान पर खेलना, जहां ज्यादातर लोग आरोपी से जुड़े हो सकते हैं, उनके लिए काफी तनावपूर्ण है। पहलवान विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर भी बृजभूषण सिंह ने जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर फिलहाल कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
टूर्नामेंट में पक्षपात की आशंका
सीनियर महिला पहलवान विनेश फोगाट 18 महीने बाद कुश्ती में वापसी करने जा रही हैं। वह गोंडा में नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें विनेश ने पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं गोंडा में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में पक्षपात की आशंका भी जताई है।
ALSO READ: विनेश फोगाट ने हरियाणा कुश्ती चयन मानदंडों की आलोचना की, नियमों से रूकी वापसी
शोषण की मैं भी विक्टिम हूं...
विनेश फोगाट बृजभूषण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न मामले में मुख्य शिकायतकर्ताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान पर खेलना, जहां ज्यादातर लोग आरोपी से जुड़े हो सकते हैं, उनके लिए काफी तनावपूर्ण है। विनेश ने कहा, मैं उन 6 महिला पहलवानों में से एक हूं जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। रेसलर विनेश ने कहा, बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम हूं। गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार होगी।
अपनी गरिमा के चलते यह बात छिपाई...
विनेश ने बताया कि उन्होंने अब तक सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और अपनी गरिमा के चलते यह बात छिपाई थी, लेकिन मौजूदा हालात ने उन्हें बोलने पर मजबूर कर दिया है। विनेश का कहना है कि वह अब तक चुप रहना चाहती थीं, क्योंकि मामला अभी भी अदालत में है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा उत्तर प्रदेश के गोंडा में रैंकिंग टूर्नामेंट और ट्रायल आयोजित करने के फैसले ने उन्हें बोलने पर मजबूर किया।
ALSO READ: कुश्ती की क्विंटन, महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास वापस लिया
टूर्नामेंट पर उनके करीबियों का प्रभाव हो सकता है,,,
विनेश ने डरे हुए लहजे में कहा कि गोंडा जैसे स्थान पर, जहां बृजभूषण का गहरा प्रभाव है, वहां सब कुछ उनके इशारों पर हो सकता है। विनेश ने सवाल उठाया, 'कौन सा मैच कौन सा अंपायर संभालेगा, किसे कितने पॉइंट्स दिए जाएंगे, मैट चेयरमैन कौन होगा, यह सब उनके और उनके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गोंडा में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट पर पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह और उनके करीबियों का प्रभाव हो सकता है।
भारतीय खेल मंत्रालय पर बढ़ गया दबाव
वीडियो संदेश में विनेश ने कहा कि मौजूदा हालात और 2026 एशियन गेम्स से पहले उनकी वापसी रोकने की कोशिशों के कारण उन्हें अपनी पहचान उजागर करनी पड़ी। यह पहली बार है जब विनेश ने सार्वजनिक रूप से खुद को इस मामले की पीड़िता बताया है। विनेश गोंडा में महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में खेलने उतरेंगी। इससे पहले वह 50 किलोग्राम और 53 किलोग्राम वर्ग में खेल चुकी हैं। विनेश फोगाट के इस खुलासे के बाद भारतीय खेल मंत्रालय और कुश्ती प्रशासन पर एक बार फिर दबाव बढ़ गया है।
आरोपों पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?
पहलवान विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर भी बृजभूषण सिंह ने जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर फिलहाल कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इससे पहले अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों पर बृजभूषण ने सफाई देते हुए कहा था कि किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। उन्होंने कहा था, अगर हुआ है, तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा।
Edited By : Chetan Gour



