रिंग बांध सड़क पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज:DM के निर्देश पर दोबारा मापी शुरू, जल्द चलेगा बुलडोजर

रिंग बांध सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को डीएम तनय सुल्तानिया ने सड़क निर्माण का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी जमीन की दोबारा मापी कराकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। अब डीएम के निर्देश पर सड़क की दोबारा मापी शुरू हो गई है। मापी के दौरान सड़क और सरकारी जमीन की सीमा तय की जा रही है। इसके बाद अतिक्रमण वाले हिस्सों को चिह्नित किया जाएगा। मापी पूरी होने पर अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन खाली करने का निर्देश दिया जाएगा। चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निर्देश न मानने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। ऐसे अतिक्रमित हिस्सों पर जल्द ही बुलडोजर चलाया जाएगा। इससे रिंग बांध सड़क अतिक्रमण मुक्त होगी और निर्माण कार्य को भी रफ्तार मिलेगी। डीएम के निरीक्षण और दोबारा मापी शुरू होने से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप है। प्रशासन अब मापी के आधार पर अतिक्रमण की सूची बना रहा है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। रिंग बांध सड़क के निर्माण और अतिक्रमण हटने के बाद लोगों को आवागमन में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Sep 9, 2026 - 22:07
 0