राजौंद में रक्तदान शिविर, 78 यूनिट ब्लड एकत्रित:विधायक देवेंद्र अत्री बोले- इससे बड़ा कोई दान नहीं, रक्त का कोई विकल्प नहीं
कैथल जिले के राजौंद में मंगलवार को श्री गुरु रविदास आश्रम में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 78 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उचाना हलके के विधायक एवं कलायत विधानसभा के प्रभारी देवेंद्र अत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। अत्री ने युवाओं से भी अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। शिविर के दौरान जिला रेड क्रॉस समिति की टीम ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया। आश्रम कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी रक्तदाताओं को बैज और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान के महत्व पर डाला प्रकाश आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविर समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित होते हैं। वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि दानदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। नियमित रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है। ऐसे शिविर आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर होशियार सिंह, रवि, शमशेर, राजीव, राजकुमार, रामपाल, अमित, रविंदर और रमेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।