मोरवा में भारत रत्न की पोती को मिली हार:अमेरिका में साइंटिस्ट की नौकरी छोड़ राजनीति में मांजरिक का डेब्यू, 10 सीटों पर कौन कितने वोटों से जीता

समस्तीपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। जिले में इस बार एनडीए ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि महागठबंधन को 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। वारिसनगर से JDU ने जीता वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार साइंटिस्ट मांजरीक मृणाल ने वारिसनगर विधानसभा में जीत दर्ज कर ली है। उन्हें कुल 108968 मत मिला है। वहीं उनके प्रतिद्वंदी माले के फूल बाबू सिंह को 74532 मत मिला है। वारिसनगर में हार और जीत का अंतर 34436 वोट रहा। हसनपुर से JDU की जीत हसनपुर विधानसभा में मत पत्रों की गिनती समाप्त हो गई है इस विधानसभा क्षेत्र से जदयू के राजकुमार राय ने राष्ट्रीय जनता दल की माला पुष्पम को 7914 वोट के अंतर से हरा दिया है। इस सीट पर गत विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव ने राजद से जीत दर्ज की थी। राजकुमार राय को कल 90961 मत मिले। जबकि माला पुष्पम को 83 हजार 47 मत प्राप्त हुआ। कल्याणपुर से मंत्री महेश्वर हजारी तीसरी बार विजयी कल्याणपुर विधानसभा सीट से जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री महेश्वर हजारी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माले के रंजीत कुमार राम को 38,586 वोटों से हराया। हजारी को मिले वोट: 1,18,162 रंजीत कुमार राम को मिले वोट: 79,576 जीत के बाद हजारी ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। राज्य में बचे हुए सभी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को तेज किया जाएगा और उद्योग-धंधों के लिए बड़ा काम होगा।” मोहिउद्दीन नगर से BJP के राजेश सिंह फिर जीते मोहिउद्दीन नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने आरजेडी के अगिया यादव को 11,682 वोटों से हराया। राजेश सिंह को मिले वोट: 89,208 अगिया यादव को मिले वोट: 77,526 उजियारपुर से RJD के आलोक मेहता की लगातार तीसरी जीत उजियारपुर सीट पर आरजेडी के आलोक कुमार मेहता ने तीसरी बार जीत हासिल की। उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रशांत कुमार पंकज को 16,283 वोटों से हराया। मेहता को मिले वोट: 1,02,707 प्रशांत पंकज को मिले वोट: 86,424 विभूतिपुर से माकपा के अजय कुमार की दूसरी जीत विभूतिपुर से माकपा उम्मीदवार अजय कुमार ने जदयू की रवीना कुशवाहा को 10,281 वोटों से हराया। अजय कुमार को मिले वोट: 79,246 रवीना कुशवाहा को मिले वोट: 68,965 यह अजय कुमार की इस सीट से दूसरी जीत है। समस्तीपुर से जदयू की अश्वमेघा देवी ने शाहीन को हराया समस्तीपुर विधानसभा सीट पर जदयू की अश्वमेघ देवी ने आरजेडी के तीन बार के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को 13,875 वोटों से शिकस्त दी। अश्वमेघा देवी को मिले वोट: 95,728 शाहीन को मिले वोट: 81,853 रोसड़ा से BJP के वीरेंद्र कुमार बढ़त के साथ जीत की ओर रोसड़ा सीट पर भाजपा के वीरेंद्र कुमार कांग्रेस प्रत्याशी बी.के. रवि पर 28वें राउंड में 47,849 वोटों की जबरदस्त बढ़त बनाए हुए थे। उनकी जीत तय मानी जा रही है। सराय रंजन से जदयू के विजय कुमार चौधरी विजयी सराय रंजन सीट से जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आरजेडी उम्मीदवार अरविंद कुमार साहनी को 20,736 वोटों से हराया। विजय चौधरी को मिले वोट: 1,02,465 अरविंद साहनी को मिले वोट: 81,729 मोरवा से RJD के रणविजय साहू की दूसरी जीत मोरवा विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार रणविजय साहू ने जदयू के विध्यासागर सिंह निषाद को 8,176 वोटों से मात दी। वहीं मोरवा से ही पहली बार जनसुराज पार्टी से उम्मीदवार बन कर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर ने चुनाव लड़ा। लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ग्यारहवीं राउंड के वोटों की काउंटिंग तक उनको केवल 1800 वोट ही मिलें। रणविजय साहू को मिले वोट: 76,764 विध्यासागर निषाद को मिले वोट: 68,588 समस्तीपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए बिहार चुनाव के पहले फेज में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी। सभी 10 विधानसभा सीटों सो कुल 108 प्रत्याशियों मैदान में थे।, सुबह आठ बजे से शहर से सटे समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में बनाए गए मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती की गिनती हुई। वोटों की गिनती के लिए सभी विधानसभा के लिए 14 अलग-अलग टेबल बनाए गए थे। हर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग राउंड में वोटों की गिनती हुई। जानिए हर विधानसभा पर कितने राउंड की हुई हर विधानसभा के लिए 14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी। इसके तहत रोसरा में सबसे अधिक 29 राउंड की गिनती हुई। इसके अलावा, वारिसनगर के लिए 28 राउंड, समस्तीपुर के लिए 23 राउंड, उजियारपुर के लिए 26 राउंड, मोरवा के लिए 24 राउंड, सरायरंजन के लिए 23 राउंड, मोहिउद्ददीननगर के लिए 22 राउंड, विभूतिपुर के लिए 24 राउंड, कल्याणपुर के लिए 28 राउंड जबकि हसनपुर के लिए 26 राउंड की गिनती हुई। समस्तीपुर के बड़े चेहरे, जिन पर सबकी नजर रही महेश्वर हजारी: कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार व बिहार सरकार के सूचना व जनसंपर्क मंत्री। विजय कुमार चौधरी: सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार व बिहार सरकार के मंत्री। जागृति ठाकुर: मोरवा विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के टिकट पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की पोती। आलोक कुमार मोहता: उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार पूर्व मंत्री।

Nov 14, 2025 - 20:51
 0