भोजपुर में कार सवार 4 तस्कर गिरफ्तार:50 ग्राम हेरोइन बरामद; यूपी से मंगाई गई थी खेप, अरवल में डिलीवरी होनी थी

भोजपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पटना एसटीएफ और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सहार चेक पोस्ट पर संयुक्त टीम ने वाहन जांच के दौरान कार सवार चार कथित तस्करों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपी कुख्यात तस्कर सोनू कुमार साह गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। भोजपुर के रास्ते अरवल जा रहे थे गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी राहुल यादव, कुंडेश्वर गांव निवासी रिंशु पांडेय, महुआर गांव के रवि शंकर यादव और मिल्की ईनवरपुरा निवासी विकास कुमार वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों एक कार में हेरोइन की खेप लेकर भोजपुर के रास्ते अरवल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सहार चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की गई। संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित के अनुसार, बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने भोजपुर और अरवल जिला पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर हेरोइन की खेप लेकर सहार के रास्ते गुजरने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी बढ़ाई गई और संदिग्ध कार के पहुंचते ही उसे रोक लिया गया। इसके बाद कार में सवार चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। यूपी से लाई जा रही थी खेप पुलिस की पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि सोनू कुमार साह गिरोह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हेरोइन की खेप मंगाकर बिहार के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता है। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला होने की जानकारी मिली है। मामले को लेकर सहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। साथ ही पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की खेप किसे पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं। पटना एसटीएफ की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में पूरी कार्रवाई की जानकारी दी गई।

Aug 22, 2026 - 09:05
 0