बेलागंज गैंगरेप मामला, पीड़िता के घर पहुंची भाकपा माले:4 मई को गयाजी बाजार बंद होगा, नेताओं ने कहा- दोषियों को सजा हो
गया के बेलागंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। । इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भाकपा माले की एक जांच टीम रविवार को पीड़िता के ननिहाल और घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। परिजनों के अनुसार, युवती शुक्रवार शाम जहानाबाद से ट्रेन से बेलागंज स्थित अपने ननिहाल आ रही थी। बेला स्टेशन से ट्रेन खुलने के कुछ दूरी पर आउटर सिग्नल के पास रुक गई। इसी दौरान युवती ट्रेन से उतर गई, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे अपने कब्जे में लेकर सुनसान जगह पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य तारिक अनवर, बेलागंज प्रखंड सचिव सूर्यविलास पासवान, जिला कमेटी सदस्य मो. शेरजहां ने पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। 4 मई को बाजार बंद करेगी पार्टी घटना के विरोध में भाकपा माले के नेताओं ने 4 मई को बेलागंज बाजार बंद रखने और विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा। राज्य कमेटी सदस्य तारिक अनवर ने राज्य सरकार और प्रशासन पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया। भाकपा माले ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
May 3, 2026 - 18:51
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.