बेगूसराय में किराना दुकानदार से लूट की कोशिश:घर के पास बाइक सवार अपराधियों ने रोका, धक्का-मुक्की के बाद भागे; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बेगूसराय में किराना दुकानदार से लूट को कोशिश हुई है। बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल लूटपाट करने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित के साहस और सूझबूझ के कारण अपराधियों के मंसूबे नाकाम हो गए। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार की है। पीड़ित विनोद चौरसिया ने बताया कि रविवार रात दुकान बंद करके लौट रहा था। घर में एंट्री से पहले गेट पर ही अपराधियों ने रोक लिया। पिस्टल सटाकर झोला छीनने लगे। मैंने हिम्मत नहीं हारी। हमलोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, फिर भी डटकर सामना किया। हल्की चोटें आई हैं। झोला में रुपए नहीं था, कुछ सामान लेकर आ रहा था। पूरी वारदात घर में लगे CCTV में कैद हो गई है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित से पूछताछ कर पूरी जानकारी ली है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है।
May 4, 2026 - 14:14
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.