बरवाला में एडीसी ने की फसल उठान की समीक्षा:एजेंसियों और ठेकेदारों को दी चेतावनी, उत्सव आनंद बोले- लापरवाही सहन नहीं
हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने मंगलवार को बरवाला में बैठक आयोजित कर अनाज मंडियों में फसल उठान (लिफ्टिंग) की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मार्केट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण सैनी व वाइस चेयरमैन रोशन घनघस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं ठेकेदार मौजूद रहे। बैठक के दौरान एडीसी ने अब तक हुए उठान कार्य का विस्तृत जायजा लिया और एजेंसियों व ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उठान कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल समय पर उठाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंडियों से फसल के उठान में तेजी लाने के निर्देश एडीसी उत्सव आनंद ने निर्देश दिए कि मंडियों में फसल का उठान तेजी से किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करें। एडीसी ने विशेष रूप से एजेंसियों और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि उठान में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। किसानों को उनकी फसल का भुगतान समयबद्ध तरीके से मिले, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी की शिकायत मिलने पर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बोले- मंडियों में मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखी जाए उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही उठान कार्य में लगे वाहनों और श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने एडीसी को उठान कार्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया कि प्रक्रिया को तेज करने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।