फतेहाबाद में हिसार से आ रही टाटा एस पलटी:2 बच्चों समेत 12 श्रद्धालु घायल, समागम से लौटते समय हुआ हादसा

फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र में रविवार शाम को श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस पलट गई। इससे दो बच्चों समेत 12 श्रद्धालु घायल हो गए। श्रद्धालु हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव नंगथला से धार्मिक समागम से लौट रहे थे। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भूना पहुंचाया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी सीएचसी पहुंची। जानकारी के अनुसार, गांव नंगथला निवासी चालक निर्मल सिंह सुबह करीब 18-20 श्रद्धालुओं को लेकर धार्मिक समागम में गया था। समागम समाप्त होने के बाद सभी श्रद्धालु टाटा एस में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जब टाटा एस भूना के नजदीक पहुंची तो अचानक ड्राइवर निर्मल सिंह संतुलन खो बैठा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया। ये हुए घायल हादसे में घायल होने वालों में 65 वर्षीय रोशन, 13 वर्षीय सायला, 6 वर्षीय मौसम, 8 वर्षीय ज्योति, 32 वर्षीय प्रियंका, 15 वर्षीय पूजा, 45 वर्षीय राजेश, 35 वर्षीय रामबाई, 60 वर्षीय सुमित्रा, 11 वर्षीय पूनम, 17 वर्षीय खुशी और सुमन रानी शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

May 24, 2026 - 20:42
 0