पूर्णिया में टोटो-बाइक टक्कर में तीन घायल:कटिहार रेफर किया गया, एक की हालत गंभीर

पूर्णिया में शनिवार देर रात टोटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टोटो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) पूर्णिया में भर्ती कराया गया है। घायलों में टोटो चालक पिंकू साह की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। अन्य दो घायलों का इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच में जारी है। घायलों की पहचान फलका थाना क्षेत्र के फूलडोभी निवासी मोहम्मद अब्दुल (20 वर्षीय, पिता शेख नाजिम) और मोहम्मद शजुल के रूप में हुई है। तीसरे घायल की पहचान ग्यारहिका निवासी दिनेश शाह के 20 वर्षीय पुत्र पिंकू साह के तौर पर हुई है। घटना के संबंध में घायल टोटो चालक पिंकू साह के भाई गौरव कुमार ने बताया कि यह हादसा फलका थाना क्षेत्र के फुलडोभी, बभन टोली में शनिवार देर रात हुआ। उन्होंने बताया कि टक्कर में तीन लोग घायल हुए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जीएमसीएच में इलाज कर रहे डॉक्टर रितेश कुमार ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना का मामला है। तीनों घायलों की जांच कर उनका इलाज किया गया। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0