पूर्णिया में अंबेडकर जयंती पर निकली विशाल शोभा यात्रा:जुलूस में जमकर थिरके सांसद पप्पू यादव, जय भीम के नारे लगाए
पूर्णिया में संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। सांसद पप्पू यादव, मेयर विभा कुमारी और कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव भी शोभा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल सांसद पप्पू यादव खूब झूमे और जय भीम के जयकारे लगाते रहे। ढोल ताशा, बैंड, डीजे के साथ शोभा यात्रा राजकीय वैद्यनाथ कल्याण छात्रावास से निकाली गई, जिसमें हजारों लोग मौजूद रहे। जय भीम के नारे से पूरा शहर गूंजता रहा। शोभा यात्रा में सामाजिक न्याय, समानता और बाबा साहब के विचारों को दर्शाने वाली झांकियां भी शामिल रही। शोभा यात्रा प्रभात कॉलोनी स्थित राजकीय वैद्यनाथ कल्याण छात्रावास से निकाली गई, जो शहर के भोला पासवान शास्त्री चौक होते हुए गिरिजा चौक, आए एन साह चौक, भट्टा बाजार, झंडा चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार होते हुए वापस वैद्यनाथ कल्याण छात्रावास पहुंची। हाथों में बाबा साहेब के बैनर, तस्वीर और नीले झंडे लिए लोग बाबा साहेब के जयकारे लगा रहे थे। बाबा साहेब के विचारों से अवगत कराना मकसद शोभा यात्रा में शामिल ढोल ताले, बैंड, डीजे के धुन पर लोग जमकर नाच रहे थे। शोभा यात्रा में शामिल लोग जय भीम के नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार और स्टॉल लगाए गए। शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए शरबत, पानी और खीर की व्यवस्था की गई। शोभा यात्रा का उद्देश्य लोगों को बाबा साहेब के विचारों से परिचित कराना और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना था। शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे विक्रम झा, अजय भारती, रंजीत पासवान ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी बाबा साहेब की जयंती पर वैद्यनाथ छात्रावास से भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस बार का आयोजन अब तक के सालों से बेहद भव्य है। इसमें हजारों लोग शामिल हैं। आगे उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को अनमोल संविधान की धरोहर दी है। उनके प्रयासों से आज सभी वर्गों को समान अधिकार मिल रहे हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। छात्रावास में भव्य कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ जिले भर में अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर राजकीय वैद्यनाथ कल्याण छात्रावास में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत छात्रावास में लगे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सांसद पप्पू यादव, मेयर विभा कुमारी और उनके पति समाजसेवी जितेंद्र यादव, उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार, कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष कुमार आदित्य जयंती समारोह में शामिल हुए। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम 5 बजे छात्रावास से विशाल शोभा यात्रा निकली। अंबेडकर जयंती के मौके पर टैक्सी स्टैंड स्थित अंबेडकर सेवा सदन में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।