पश्चिम बंगाल में कल पुनर्मतदान, स्ट्रांग रूम पहुंचे सुवेंदु अधिकारी, ममता बनर्जी पर लगाया ड्रामे का आरोप
पश्चिम बंगाल में कल कई बूथों पर पुनर्मतदान होगा। इधर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर स्ट्रांग रूम, सखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचे। नंदीग्राम और ...
पश्चिम बंगाल में कल कई बूथों पर पुनर्मतदान होगा। इधर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर स्ट्रांग रूम, सखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचे। नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने पुनर्मतदान पर कहा कि मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों में पुनर्मतदान का स्वागत है।
डायमंड हार्बर के ज्यादा बूथों पर पुनर्मतदान होना चाहिए था लेकिन केवल चार बूथों पर मतदान हो रहा है। फलता को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। कम से कम 60 बूथों पर तो पुनर्मतदान होना ही चाहिए। प्रक्रिया के अनुसार ही ये निर्णय लिया जा रहा है। हम चुनाव आयोग का पूरा सम्मान करते हैं। हम ममता बनर्जी की तरह बात नहीं करते।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि शर्म की बात है कि जिन्होंने 8 बार पार्लियामेंट में और चार बार विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा उन्होंने इस तरीके से अनैतिक ड्रामाबाजी की। इसका कोई आधार नहीं है। यह पूरी तरह से झूठे आरोप हैं। चुनाव हो चुका है, जनता ने जिसे जनादेश दे दिया है, उसे स्वीकार करना चाहिए। जो तीखी नोंक-झोंक चुनाव के दौरान हुई है, उसे अब खत्म करना चाहिए। Edited by : Sudhir Sharma



