पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 2 गिरफ्तार:SSOC- 2.5 किलो RDX से लैस आईईडी बरामद, विदेशी हैंडलर्स का नेटवर्क उजागर
पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश को मोहाली स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने नाकाम करते हुए आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2.5 किलो आरडीएक्स से लैस एक अत्याधुनिक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। यह पूरा ऑपरेशन एसएसओसी के आईजी दीपक पारिक की सुपरविजन में डीएसपी गुरचरण सिंह की अगुवाई वाली टीम ने किया है। दोहरे डिटोनेशन सिस्टम से लैस आईईडी पुलिस के अनुसार खुफिया सूचना और जांच के दौरान हुए खुलासों के आधार पर जिला शहीद भगत सिंह (SBS) नगर क्षेत्र से पूरी तरह असेंबल किया गया आईईडी बरामद किया गया। करीब 2.5 किलो वजनी इस बम में दो डिटोनेशन मैकेनिज्म लगे थे—एक वॉकी-टॉकी आधारित रिमोट कंट्रोल सिस्टम और दूसरा टाइमर मैकेनिज्म। डिवाइस में बैटरियां पहले से फिट थीं और यह पूरी तरह तैयार हालत में था, जिससे इसके जल्द इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। दो आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार मामले में पुलिस ने महावीर कुमार उर्फ काका और उसके साथी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी को जिला एसबीएस नगर से गिरफ्तार किया। महावीर के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्टल और 9 एमएम के चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान महावीर ने खुलासा किया कि उसने आईईडी की खेप प्राप्त कर उसे एसबीएस नगर बाईपास के पास मिट्टी में छिपा रखा था और आगे के निर्देशों का इंतजार कर रहा था। उसके खुलासे के आधार पर पुलिस ने आईईडी और रिमोट कंट्रोल डिवाइस बरामद कर लिया। मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। विदेश से संचालित हो रहा था मॉड्यूल जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। इनमें गोपी नवाशहरिया, सुशांत चोपड़ा (राहों, एसबीएस नगर निवासी, वर्तमान में अमेरिका) और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी (गांव कलाम, एसबीएस नगर) शामिल हैं, जो विदेश से इस मॉड्यूल की गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। फिलहाल दोनों आरोपी एसएसओसी की पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस अन्य सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ-साथ सप्लाई चेन और फंडिंग नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।