डीडवाना में ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण:नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो केंद्रों पर कार्रवाई, पहचान-पत्र नहीं मिले
डीडवाना शहर में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो केंद्रों पर विभागीय नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। यह निरीक्षण आमजन को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और नियमानुसार ई-सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था। जिला कार्यालय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, डीडवाना के उपनिदेशक शिवराज सोनी के निर्देशानुसार और ब्लॉक स्तरीय प्रोग्रामर राजेश भदाला के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय आईटी टीम ने गुरुवार को डीडवाना के शहरी क्षेत्र में स्थित ई-मित्र केंद्रों की जांच की। निरीक्षण के दौरान विभाग द्वारा निर्धारित रेट-लिस्ट, को-ब्रांडेड बैनर, ई-मित्र कियोस्क प्रमाण-पत्र, निरीक्षण एवं शिकायत-सुझाव पुस्तिका और समय-समय पर जारी विभागीय निर्देशों की पालना की गहन जांच की गई। टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि ई-मित्र सेवाओं के लिए आमजन से केवल निर्धारित शुल्क ही वसूला जा रहा है। जांच में विभागीय नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो ई-मित्र केंद्रों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इन केंद्रों पर ई-मित्र संचालन के दौरान पहचान-पत्र धारण नहीं किया गया था, जिसके चलते विभागीय नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई गई। निरीक्षण के दौरान सभी ई-मित्र धारकों को सख्त निर्देश दिए गए। उन्हें आमजन को नियमानुसार सेवाएं प्रदान करने, प्रत्येक सेवा के लिए कंप्यूटर जनित रसीद अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल न करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त ई-मित्र संचालकों को पहचान-पत्र पहनकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। दिव्यांगजन एवं वृद्ध नागरिकों के केंद्र पर आने की स्थिति में उनके कार्यों को प्राथमिकता से संपादित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ई-मित्र केंद्रों पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि आमजन को सुचारु, पारदर्शी और भरोसेमंद ई-सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।