घुसपैठ को लेकर असम में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, बोले- घुसपैठिए इनका कट्टर वोट बैंक
Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को घुसपैठिए पसंद हैं, क्योंकि वे उसका वोट बैंक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा ...
Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को घुसपैठिए पसंद हैं, क्योंकि वे उसका वोट बैंक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए असम में अस्थिरता पैदा की। कांग्रेस के शासन में घुसपैठिए आते रहे, असम की लाखों बीघा जमीन पर कब्जा करते रहे और सरकारें मूकदर्शक बनी रहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यही वजह रही कि असम लंबे समय तक हिंसा और अशांति से जूझता रहा। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के पुराने पापों को साफ करने का काम आज भाजपा की डबल इंजन सरकार कर रही है।
खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को घुसपैठिए पसंद हैं, क्योंकि वे उसका वोट बैंक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए असम में अस्थिरता पैदा की।
ALSO READ: मुंबई के बाद अब बंगाल की बारी, मालदा में पीएम मोदी ने दिया जीत का नया मंत्र
कांग्रेस के शासन में घुसपैठिए आते रहे, असम की लाखों बीघा जमीन पर कब्जा करते रहे और सरकारें मूकदर्शक बनी रहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यही वजह रही कि असम लंबे समय तक हिंसा और अशांति से जूझता रहा। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के पुराने पापों को साफ करने का काम आज भाजपा की डबल इंजन सरकार कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों का नतीजा आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि असम में शांति, विकास और आत्मविश्वास लौट रहा है। खासकर बोडो समाज के युवाओं में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। खेल के मैदान से लेकर कला और संस्कृति तक, बोडो समाज के बेटे-बेटियां देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
ALSO READ: पीएम मोदी ने दी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, क्या है इसमें खास, कितना लगेगा किराया?
प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने का विरोध किसने किया था। जवाब खुद कांग्रेस है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बोडो शांति समझौते ने असम में वर्षों से चले आ रहे अशांति को समाप्त किया और शिक्षा एवं प्रगति के नए रास्ते खोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा असम और पूरे पूर्वोत्तर को उपेक्षा की नजर से देखा।
Edited By : Chetan Gour



