कैथल में 1803 परीक्षार्थियों ने दी नीट परीक्षा:38 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे, कड़ी जांच के बाद केंद्रों में हुई एंट्री

कैथल में नीट की परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुई। जिले में बनाए गए पांच केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में 1841 परीक्षार्थियों को पहुंचना था, लेकिन 1803 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। कुल 38 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। 97.94 प्रतिशत हाजिरी रही। यह परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, जवाहर नवोदल विद्यालय तितरम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन मंदिर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखोली अड्‌डा और डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज में हुई। एंट्री गेट पर हुई जांच केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। परीक्षार्थी जब परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे तो वहां एंट्री गेट पर एडमिट कार्ड, पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। इनसे अलग सब सामान की एंट्री बैन रही। वहीं जिला प्रशासन द्वारा हर एक सेंटर पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई ताकि किसी परीक्षार्थी को कोई परेशानी न हो। 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए केंद्रों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की टीमें तैनात की गई। सभी केंद्रों पर मिलाकर 100 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर तैनात किया गया। पूर्ण जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों के अंदर जाने दिया गया। इसके अलावा राइडर टीमें भी लगातार केंद्रों के बाहर गश्त करती रही। परीक्षा के नोडल इंचार्ज एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नकल से संबंधित कोई केस सामने नहीं आया। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी।

May 3, 2026 - 18:51
 0