औरंगाबाद में 600 लोगों का किया गया निशुल्क नेत्र जांच:शहर को ब्लाइंड फ्री बनाने के संकल्प के साथ मदरसा इस्लामिया परिसर में शिविर का आयोजन

औरंगाबाद शहर को अंधापन मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिले की सामाजिक संस्था इस्लामी बढ़ते कदम की ओर से गुरुवार को मदरसा इस्लामिया परिसर में 15वां निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस शिविर में न केवल नेत्र जांच की गई, बल्कि अन्य रोगों के उपचार की भी व्यवस्था की गई थी।संस्था की ओर से बताया गया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस शिविर में इस वर्ष विशेष पहल करते हुए नेत्र विशेषज्ञ के साथ-साथ हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ को भी आमंत्रित किया गया। सर्द मौसम को देखते हुए बच्चों एवं बुजुर्गों में होने वाली मौसमी बीमारियों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली। अबतक हजारों जरूरतमंद लोगों की लौटी है रोशनी आयोजकों के अनुसार, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के माध्यम से अब तक हजारों जरूरतमंद लोगों की आंखों की रोशनी वापस लाई जा चुकी है। संस्था का लक्ष्य है कि समाज का कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में अंधेपन का शिकार न हो। इसी उद्देश्य के साथ संस्था लगातार स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। संस्था के सदस्यों ने जानकारी दी कि इस्लामी बढ़ते कदम केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्थान के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। आगामी 28 दिसंबर को संस्था द्वारा इस्तेमाई निकाह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गरीब एवं असहाय कन्याओं का सामूहिक रूप से निकाह कराया जाएगा। इस आयोजन में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संस्था की ओर से की जाती हैं। संस्था के कार्यों की हो रही सराहना इसके अलावा संस्था द्वारा ऑक्सीजन बैंक का संचालन भी किया जा रहा है। सांस की तकलीफ या ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाती है, जिससे आपात स्थिति में कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है। गुरुवार को आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में कुल 600 मरीजों का उपचार किया गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श और दवाएं दीं। शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया और स्थानीय नागरिकों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

Dec 25, 2025 - 18:38
 0