एसएसपी अजय गणपति द्वारा की गई मासिक अपराध समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

एसएसपी अजय गणपति द्वारा की गई मासिक अपराध समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

May 24, 2026 - 20:59
 0
एसएसपी अजय गणपति द्वारा की गई मासिक अपराध समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

*एसएसपी अजय गणपति द्वारा की गई मासिक अपराध समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

*✅ पुलिस मुख्यालय स्तर से चल रहे अभियानों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु दिये निर्देश।*

*✅ बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित।*

*✅ समस्त थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*

*✅ विशिष्ट/साराहनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधि0/कर्म0गणों को प्रदान किये गए प्रशस्ति पत्र।*

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थाना /शाखा प्रभारियों व अन्य पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी ली गयी।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी एवं *समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

➡️जनपद के समस्त थानों में दर्ज *अपराधों,अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं को समय से निस्तारण* करने हेतु सभी विवेचको को दिये गये निर्देश।

➡️ बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर *जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने तथा महिला सुरक्षा* से सम्बन्धित मामलो में तत्काल कार्यवाही करने, *बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन साइबर ठगी से बचने के लिये स्कूल, कॉलेज एवं आम जनता को जागरूक करने के लिये अधिक से अधिक गोष्ठी आयोजित करने* को निर्देशित किया गया।

➡️ *हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी करने, सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही* करने के निर्देश दिए गए।

➡️ समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत *सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों* के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।

➡️ पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत *आदेश-निर्देश व प्रचलित अभियानों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देश* दिये गये। वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन लगाम के तहत समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले अभियुक्तों के बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकेज का पता लगाकर उनके खिलाफ गुंडा/ गैंगस्टर तथा पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करने व उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु निर्देशित किया गया ।

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लम्बित विवेचनाओं की गुणवत्तापुर्वक समीक्षा हेतु *पुलिस उपाधीक्षकों को समय-समय पर जानकारी लेने तथा थाना प्रभारियों को विवेचकों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने हेतु* निर्देशित किया गया।

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारीयों के मनोबल बढाने हेतु *उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 18 पुलिस अधि0/कर्म0गणों को प्रशस्ति पत्र व ईनाम प्रदान* किये गये।