अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा:ग्रामीणों ने जमकर किया प्रदर्शन, SDM-CO ने पहुंचकर संभाली स्थिति

जालौन में कुछ अराजक तत्वों ने बुधवार रात को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो गांव में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग अंबेडकर पार्क में इकट्ठा हो गए, जहां नारेबाजी कर प्रशासन से अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, जानकारी पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, जिन्होंने मामले की गंभीरता समझते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और शांति बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। पहले चार तस्वीरें देखिए... घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर की है, यहां कुछ अराजक तत्व द्वारा रात के समय संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बारे में तब जानकारी मिली जब सुबह के समय ग्रामीण पार्क की तरफ गए। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो आक्रोशित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। भीम आर्मी कार्यकर्ता पहुंचे इसके बाद बीएसपी के साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जिन्होंने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं, तनावपूर्ण माहौल देखते हुए माधौगढ़ एसडीएम मनोज कुमार, जालौन के सीओ शैलेन्द्र बाजपेई, थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील सीओ शैलेन्द्र बाजपेई ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। गांव के लोगों और समिति के सदस्यों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Mar 27, 2025 - 13:10
 0