हार के बाद शक्ति यादव ने जनादेश को बताया मशीनरी:बोले- विकसित राष्ट्र मशीनरी का इस्तेमाल नहीं करते, भारत में लोकतंत्र कुचला जा रहा
नालंदा की हिलसा सीट पर 16 हजार से अधिक वोटों से हार के बाद राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में ही चुनावी नतीजों को 'मशीनरी मैनेजमेंट' का परिणाम करार दिया है। उन्होंने इस जनादेश को अस्वाभाविक बताते हुए कहा कि यह 'ईवीएम की सुनामी' है, जिसने लोकतंत्र को कुचल दिया है। मतगणना के नतीजे लगभग साफ होने के बाद शक्ति सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोग 'स्ट्राइक रेट' की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन क्या लोकतंत्र में ऐसा स्ट्राइक रेट किसी ने देखा है? उन्होंने सवाल किया कि बिहार में ऐसा कोई आसमान नहीं उतर गया था, जिसके बदले में इतना बड़ा उपहार (जनादेश) मिलेगा। उन्होंने इसे पूरी तरह से 'मशीनरी मैनेजमेंट' का परिणाम बताया। शक्ति सिंह ने एनडीए की जमीनी मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एनडीए न गली में थी, न गांव में, न टोले में और न ही सड़कों पर। इसके बावजूद इस तरह के परिणाम आना, इस 'मशीनरी के खेल' को हर कोई समझता है। राजद प्रवक्ता ने मशीनरी को लोकतंत्र के लिए घातक बताया राजद प्रवक्ता ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताते हुए कहा कि दुनिया का कोई भी विकसित राष्ट्र इस मशीनरी (ईवीएम) का इस्तेमाल नहीं करता, लेकिन भारत जैसे इतने बड़े लोकतंत्र में ईवीएम की सुनामी लाकर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। उन्होंने 2.9 करोड़ बिहारी मजदूरों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मन में सपना था कि बिहार में बदलाव होगा और बिहार का बेटा बिहार में काम करेगा, लेकिन इस 'मशीनरी मैनेजमेंट' ने उस सपने को भी तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस 'जनादेश' का सम्मान जरूर करते हैं, लेकिन यह जनादेश 'मशीनरी मैनेजमेंट' का हिस्सा है। बिहार शरीफ को बना दिया गया जम्मू कश्मीर आज सुबह हिलसा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव जब मतगणना केंद्र पहुंचे थे तो उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला था और शहर की इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था डरी और सहमी सरकार का सबसे बड़ा नमूना है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहारशरीफ में की गई कड़ी किलेबंदी की आलोचना करते हुए कहा कि आज देखिए, पूरे बिहारशरीफ में मानों जम्मू-कश्मीर की स्थिति बना दी गई है। अरे भैया, यह लोकतंत्र का मतगणना है। मतगणना केंद्रों को चौकस-बंद रखनी है, लेकिन पूरे शहर को जिस तरह से आपने किला बंदी की है, यह तो दुर्भाग्यपूर्ण है।