समस्तीपुर में 2 बाइकों की टक्कर में दादा की मौत:पोता गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में एडमिट; दुकान से घर लौटते समय हुआ हादसा
समस्तीपुर में दो बाइकों की टक्कर में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पोते की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान शंकरपुर वार्ड 8 निवासी फूलो साहू के पुत्र अरविंद साहू(55) के तौर पर हुई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के छोटे भाई नरेश साहू ने बताया कि भैया मेदो चौक पर कचरी-झिल्ली की एक छोटी सी दुकान चलाते थे। 22 नवंबर की शाम पोता सार्थक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया। तीन दिन बाद इलाज के दौरान भैया की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया। जिस कारण यह पता नहीं चल सका कि वह कौन था और कहां का रहने वाला था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की मौत हुई है। पोता जख्मी है, जिसका उपचार चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Nov 26, 2025 - 11:39
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.