वाहन चेकिंग में संदिग्ध आचरण, होमगार्ड सिपाही निलंबित:वायरल वीडियो का एसपी ने लिया संज्ञान, डीएम के निर्देश पर कार्रवाई

मधुबनी जिला के यातायात थाना में प्रतिनियुक्त बिहार होमगार्ड सिपाही विनोद कुमार (सिपाही सं०-10217) को वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मंगलवार को जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर की। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर की गई है। वीडियो में यातायात थाने में तैनात होमगार्ड सिपाही विनोद कुमार को वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से कुछ संदिग्ध वस्तु लेते हुए दिखाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई की अनुशंसा जिलाधिकारी को भेजी थी। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित करते हुए आगे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार के मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

May 5, 2026 - 21:55
 0