यूपी-बिहार-कर्नाटक में 2 दिन में आंधी-बारिश से 32 मौतें:हिमाचल में ग्लेशियर टूटकर सड़क पर गिरा; राजस्थान-महाराष्ट्र में पारा 44°C पार
पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड में आंधी-बारिश और ओले गिरने से तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई। यूपी में गुरुवार को पिछले दो दिनों के दौरान आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई। बिहार में भी 5 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार रात तेज बारिश और आंधी के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में गुरुवार को पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर अचानक सड़क पर गिर गया। इस दौरान वहां सड़क से बर्फ हटाने में जुटे कर्मचारी और मजदूरों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। हालांकि, राजस्थान और महाराष्ट्र में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। गुरुवार को महाराष्ट्र का चंद्रपुर देश में सबसे गर्म जगह रही। यहां तापमान 44.6°C दर्ज हुआ। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में 44°C तापमान रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 2 मई: 3 मई: देशभर के मौसम से जुड़ी 7 तस्वीरें… हीटवेव को लेकर राज्यों की तैयारी…. दिल्ली में अप्रैल के दौरान 18 सालों में सबसे ज्यादा बारिश दिल्ली में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और ओले गिरे। इससे तापमान 8 से 15°C तक गिर गया। पालम में तापमान 39 से गिरकर 28 डिग्री हो गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस साल अप्रैल के दौरान 18 साल में सबसे ज्यादा 27.9 मिमी बारिश हुई। इससे पहले अप्रैल 2008 में 38.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। राज्यों से मौसम की खबरें… उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में बारिश, 62 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 36 घंटे में 17 लोगों की मौत यूपी के ज्यादातर शहरों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। गोरखपुर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के 62 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। पिछले 2 दिनों के दौरान राज्य में आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बगहा में बारिश, 33 जिलों में अलर्ट; 2 मई तक बारिश की संभावना, 3 मई से बढ़ेगा तापमान बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को भी आंधी के साथ तेज बारिश जारी है। बगहा में बारिश के साथ सुबह की शुरुआत हुई। पटना समेत कई शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 2 मई तक आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 3 मई के बाद राज्य में फिर से गर्मी बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 17 जिलों में आज बारिश, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ उखड़े; 4 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच ओले, बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। उमरिया-मुरैना में ओले भी गिरे। भोपाल में तेज आंधी चलने से कोलार रोड समेत कई इलाकों में पेड़ भी उखड़ गए। IMD ने शुक्रवार को ग्वालियर समेत 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, जैसलमेर-बाड़मेर सबसे गर्म, मई में बारिश के आसार राजस्थान में भीषण गर्मी जारी है। गुरुवार को बीकानेर, चूरू, फलोदी, पिलानी में अधिकतम तापमान 42 से 43°C के बीच दर्ज हुआ। बाड़मेर और जैसलमेर में सबसे अधिक तापमान 44°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि मई के शुरुआती दो हफ्ते के दौरान गर्मी से राहत मिल सकती है। राज्य में 2 मई से 4 मई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: रायगढ़-गरियाबंद में ओले गिरे, 5 दिन तक बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। रायगढ़ और गरियाबंद जिले के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को जमकर ओले गिरे। गरियाबंद के इंदागांव, उदंती और जुगाड़ क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूरे राज्य में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: पहाड़ों पर बारिश से बदला मौसम, सुबह से ठंडी हवाएं; कल से अगले 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट पहाड़ों पर बारिश और ओले गिरने से पंजाब का मौसम बदल गया है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 2 मई से 6 मई तक राज्य में बारिश-आंधी का अनुमान जताया है। इससे पहले गुरुवार को 10 जिलों का तापमान 35 से 40°C के बीच रहा। इस दौरान बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 39.3°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…