मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार
कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगले एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। इस पर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार करते हुए ...
कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगले एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। इस पर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश में अराजकता पैदा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं।

ALSO READ: राहुल गांधी के मोदी-शाह के बयान पर सियासी बवाल, CM डॉ. मोहन यादव ने मांगा इस्तीफा
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको भारत से इतनी नफरत है कि देश का कुछ भी अच्छा होता हुआ ये देख ही नहीं सकते। राष्ट्र को बदनाम करना, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना और विदेशी धरती पर जाकर विदेशी ताकतों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अपील करना, ये बताता है कि कांग्रेस की असली मंशा क्या है?
इसी बीच भाजपा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी की साजिश तब उजागर हो गई, जब उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक में कहा कि मोदी सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी। पात्रा ने कहा, राहुल गांधी दंगे भड़काकर और अराजकता के जरिए (मोदी) सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं।
ALSO READ: मेलोडी टॉफी गिफ्ट पर भड़के राहुल गांधी: आर्थिक तूफान सिर पर है और पीएम इटली में टॉफी बांट रहे हैं
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी एंड कंपनी ने जब देख लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता के हृदय से हटाया नहीं जा सकता और सीधी लोकतांत्रिक लड़ाई में भाजपा को परास्त नहीं किया जा सकता तो अब वो देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं।
ALSO READ: राहुल गांधी की बड़ी चेतावनी: 'देश में आने वाला है भयंकर आर्थिक तूफान, मार झेलेंगे किसान-मजदूर
पात्रा ने कहा, यह भारत के 140 करोड़ लोगों की सरकार है। सोरोस समेत आपके विदेशी आका इस देश का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। दुनिया के कई देश विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों के कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जबकि भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है।
Edited By : Chetan Gour