भागलपुर में ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में घना कोहरा:पछिया हवा से बढ़ी कनकनी, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस; रेल सेवा पर भी असर
भागलपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सुबह से ही ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाओं और शीतलहर के कारण कनकनी बढ़ गई। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकलने की संभावना जताई गई है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रहेगी। दिन में मौसम ठंडा रहेगा। हालांकि हल्की धूप आंशिक राहत दे सकती है। रात के समय तापमान में और गिरावट आ सकती है। रात और सुबह के समय मॉडरेट कोहरे की भी संभावना जताई गई है। कोहरे का असर से रेल सेवा पर भी पड़ा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिहाड़ी मजदूरों और राहगीरों को परेशानी सुबह करीब 8:30 बजे तक हालात ऐसे बने रहे कि लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। ठंडी हवा के कारण न केवल आम लोग परेशान हुए, बल्कि सड़कों पर चलने वाले राहगीरों, दिहाड़ी मजदूरों और रेलवे यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर स्टेशन रोड, सब्जी मंडी और बाजार इलाकों में सुबह के समय आवाजाही कम रही। लोग ऊनी कपड़ों, मफलर और टोपी में पूरी तरह लिपटें दिखाई दिए। बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का असर ज्यादा देखा गया। ठंड बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का खतरा भी बढ़ गया है।