पटना में स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला की मौत:रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा; हवा में उछलकर सड़क पर गिरी, बेटे संग रहती थी
पटना में बुधवार की शाम रोड क्रॉस कर रही महिला को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेश नगर के मगधी हॉस्पिटल के अपोजिट सड़क लेन में हुई है। पाटलिपुत्र थानेदार अतुलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मनोरमा देवी के रूप में हुई है। फिलहाल मौके पर ट्रैफिक पुलिस और पाटलिपुत्र थाने की पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है। मनोरमा देवी इंद्रपुरी रोड नंबर 11 में रेंट पर रहती थी मृतक महिला मूल रूप से गया की रहने वाली थी। पति ने बच्चे के जन्म के बाद ही छोड़ दिया था। इसके बाद कमाने और घर परिवार चलाने के लिए पटना आ गई थी। पटना में अपने बेटे दीपक (25) के साथ रहकर परिवार चलाने के लिए दूसरे के घरों में कामवाली का काम करती थी। आज शाम भी काम कर के लौट रही थी। इसी बीच लगभग 6 बजे के करीब हादसे का शिकार हो गई। अज्ञात गाड़ी ने ठोकर मार दी। बेटा दीपक केबल ऑपरेटर का काम करता है। शाम में काम कर के आया था और अपनी मां का घर पर इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसे हादसे की जानकारी मिली। फिलहाल बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेजा गया है। हवा में उछलकर गिरी राहगीरों ने बताया कि एक हाईस्पीड से गाड़ी आ रही थी। मनोरमा देवी आगे से पीछे हटने की कोशिश की। इसी बीच जोरदार ठोकर मार दी। पहले हवा में ऊपर उछली और बीच सड़क पर गिर गई।
Nov 12, 2025 - 19:26
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.