नूंह में सिंगर असलम नवलगढ़ पर केस दर्ज:नई एल्बम में रंगदारी और बदमाशी का महिमामंडन; SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई

हरियाणा के नूंह जिले में आपत्तिजनक और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले गाने जारी करने के आरोप में मशहूर सिंगर असलम नवलगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नूंह साइबर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, असलम नवलगढ़ के कुछ गानों में अवैध हथियारों का महिमामंडन, धमकी भरे बोल, रंगदारी मांगने और फायरिंग जैसी आपराधिक गतिविधियां दर्शाई गई हैं। ये गाने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जा रहे थे, जिससे समाज में गलत संदेश जाने और युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जताई गई। पुलिसकर्मी की शिकायत पर केस दर्ज इस मामले में सोशल मीडिया सेल में तैनात एक पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है और लोगों में भय का माहौल पैदा करती है। सोशल मीडिया अकाउंट हो सकते हैं बंद पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। इसके साथ ही, संबंधित यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि ऐसी सामग्री का प्रसार रोका जा सके। एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सोशल मीडिया पर अपराध को बढ़ावा देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Apr 12, 2026 - 23:55
 0