देवरहा आश्रम से अयोध्या भेजा जाएगा 505 मन लड्डू:श्रीराम मंदिर पर ध्वजारोहण के लिए तैयार हो रहा महाप्रसाद

मिर्जापुर स्थित देवरहा बाबा आश्रम से अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर पर ध्वजारोहण के लिए 505 मन (लगभग 205 क्विंटल) लड्डू भेजे जाएंगे। इसके लिए आश्रम परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं, जहां देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्त इस 'रामकाज' में जुटे हैं। आश्रम में शुद्ध देशी घी से लड्डू बनाने का कार्य तेजी से जारी है। तैयार लड्डुओं की एक बड़ी खेप पहले ही अयोध्या भेजी जा चुकी है, जबकि शेष लड्डुओं का निर्माण लगातार किया जा रहा है। यह परंपरा रही है कि आश्रम प्रभु श्रीराम के भोग हेतु लड्डू भेजता रहा है। ध्वजारोहण के शुभ अवसर पर तैयार किए जा रहे इस महाप्रसाद को स्टील के डिब्बों में पैक किया जा रहा है। प्रत्येक डिब्बे में 11 लड्डू रखे जाते हैं, जिन्हें बाद में झोलों में भरकर अयोध्या भेजा जाता है। रामलला को भोग अर्पित होने के बाद यह महाप्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। देवरहा बाबा आश्रम के ट्रस्टी एके सक्सेना ने बताया कि लड्डू बनाने का कार्य भक्तों द्वारा ही किया जा रहा है। इनमें कई भक्त विभिन्न प्रदेशों से सेवा देने के लिए विशेष रूप से आते हैं। आश्रम ने इससे पहले मंदिर निर्माण के समय 505 मन, वर्षगांठ पर 1001 मन, और प्रतिदिन भोग के लिए भी प्रसाद भेजा है। अब ध्वजारोहण के अवसर पर 505 मन लड्डू भेजने का लक्ष्य रखा गया है। कारीगरों और भक्तों की टीम लगातार लड्डू तैयार कर रही है और उन्हें खेपों में अयोध्या भेजा जा रहा है। ट्रस्टी ने बताया कि देवरहा बाबा का प्रभु श्रीराम के प्रति अत्यंत लगाव था और उन्होंने मंदिर निर्माण की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। आज वही संकल्प साकार होते देखना भक्तों के लिए अत्यंत सुखद अनुभव है।

Nov 24, 2025 - 21:09
 0