छत्तीसगढ़ के वेदांत प्लांट में बड़ा हादसा, बायलर फटने से 10 की मौत, 23 घायल

छत्तीसगढ़ के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़े हादसे की खबर आ रही है। प्लांट के भीतर लगे विशालकाय बॉयलर में अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे औद्योगिक परिसर को दहला दिया। बताया जा रहा है कि इसमें कई मजदूर झुलस गए हैं। हादसे में 10 की मौत हो ...

Apr 14, 2026 - 20:27
 0
छत्तीसगढ़ के वेदांत प्लांट में बड़ा हादसा, बायलर फटने से 10 की मौत, 23 घायल

छत्तीसगढ़ के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़े हादसे की खबर आ रही है। प्लांट के भीतर लगे विशालकाय बॉयलर में अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे औद्योगिक परिसर को दहला दिया। बताया जा रहा है कि इसमें कई मजदूर झुलस गए हैं। हादसे में 10 की मौत हो गई और 23 घायल हो गए हैं।

ALSO READ: COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे न केवल प्लांट के कर्मचारी बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी भूकंप जैसी दहशत फैल गई।

 

मुख्यमंत्री ने जताई संवेदनाएं

बॉयलर ब्लास्ट की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं जताईं। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने, घायलों के बेहतर उपचार और घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। Edited by : Sudhir Sharma