गढ़ी विधायक के बेटे का इलाज के दौरान निधन:गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस, दोपहर 1 बजे निकलेगी अंतिम-यात्रा

​बांसवाड़ा के गढ़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश मीणा के बड़े बेटे अभिषेक मीणा का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक अभिषेक मीणा (35) किडनी-लिवर की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। ​गुड़गांव में चल रहा था इलाज ​जानकारी के अनुसार, अभिषेक मीणा करीब 15 दिन से ज्यादा समय से ​गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही शनिवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। इधर विधायक के बेटे के निधन की खबर मिलते ही समूचे गढ़ी क्षेत्र और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक फैल गया। गढ़ी क्षेत्र के चंदनपुरा बोरी में वह परिवार के साथ रहते थे। ​युवा मोर्चा और एबीवीपी में थे सक्रिय अभिषेक के परिवार में उनकी पत्नी और 2 छोटे बेटे हैं। विधायक कैलाश मीणा के 2 बेटों में अभिषेक बड़े थे। अभिषेक राजनीतिक रूप से भी सक्रिय थे। वह भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और युवा मोर्चा में सक्रिय रूप से पार्टी के लिए काम करते थे। ​युवा नेता के रूप में उनकी पहचान थी और पार्टी गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते रहे थे। उनके निधन पर क्षेत्र के कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। दोपहर में उनके पैतृक आवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। गढ़ी से भाजपा के विधायक कैलाश मीणा लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने जीत हासिल की है।

Nov 23, 2025 - 12:10
 0