Riteish Deshmukh की फिल्म में Salman Khan का दमदार Cameo, थिएटर में बजीं सीटियां

सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान की अचानक एंट्री देखकर फैंस हैरान रह गए। फिल्म में सलमान जीवा महाला के एक छोटे लेकिन बेहद प्रभावशाली किरदार में नजर आ रहे हैं। जैसे ही फिल्म से उनके स्क्रीनशॉट और वीडियो क्लिप सामने आए, इंटरनेट पर तारीफों की बाढ़ आ गई। फैंस उनके इस सरप्राइज रोल को फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बता रहे हैं।नारंगी पगड़ी और हाथ में तलवारफिल्म में सलमान खान का लुक बेहद दमदार है। वह नारंगी रंग की पगड़ी, कुर्ता और हाथ में मराठा तलवार लिए रितेश देशमुख (जो शिवाजी महाराज की भूमिका में हैं) के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके इस रोल को महीनों तक गुप्त रखा गया था, लेकिन उनकी एंट्री ने सिनेमाघरों में सीटियां बजवा दीं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'पूरी फिल्म एक तरफ और भाई की एंट्री एक तरफ।' वहीं कई फैंस को सलमान का यह अंदाज उनकी पुरानी फिल्म वीर की याद दिला रहा है। Exclusive ???? FDFS Craze ☀Raja Sahab Aka JIVA MAHAl Cameo in #RajaShivaji is seeti maar ????????❤???? #Salmankhan #Maatrubhumi pic.twitter.com/9B1FUemcgN— R gulati (@ritesh272727) May 1, 2026 इसे भी पढ़ें: King के सेट से Shah Rukh-Deepika की फोटो लीक, Cape Town में दोनों का रोमांस देख क्रेजी हुए फैंसकैसे फिल्म का हिस्सा बने सलमान?रितेश देशमुख ने हाल ही में खुलासा किया कि सलमान खान इस फिल्म से कैसे जुड़े। रितेश ने बताया कि एक पार्टी के दौरान सलमान ने खुद फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी। जब रितेश ने कहा कि अभी उनके लिए कोई रोल तय नहीं है, तो सलमान ने मजाकिया लहजे में जिद करते हुए कहा, 'तुम मेरे बिना यह फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें रहना ही है।' सलमान के इसी प्यार और लगाव की वजह से फिल्म में उनके लिए जीवा महाला का खास किरदार तैयार किया गया।

May 1, 2026 - 22:08
 0
Riteish Deshmukh की फिल्म में Salman Khan का दमदार Cameo, थिएटर में बजीं सीटियां
सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान की अचानक एंट्री देखकर फैंस हैरान रह गए। फिल्म में सलमान जीवा महाला के एक छोटे लेकिन बेहद प्रभावशाली किरदार में नजर आ रहे हैं। जैसे ही फिल्म से उनके स्क्रीनशॉट और वीडियो क्लिप सामने आए, इंटरनेट पर तारीफों की बाढ़ आ गई। फैंस उनके इस सरप्राइज रोल को फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बता रहे हैं।

नारंगी पगड़ी और हाथ में तलवार

फिल्म में सलमान खान का लुक बेहद दमदार है। वह नारंगी रंग की पगड़ी, कुर्ता और हाथ में मराठा तलवार लिए रितेश देशमुख (जो शिवाजी महाराज की भूमिका में हैं) के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके इस रोल को महीनों तक गुप्त रखा गया था, लेकिन उनकी एंट्री ने सिनेमाघरों में सीटियां बजवा दीं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'पूरी फिल्म एक तरफ और भाई की एंट्री एक तरफ।' वहीं कई फैंस को सलमान का यह अंदाज उनकी पुरानी फिल्म वीर की याद दिला रहा है।


इसे भी पढ़ें: King के सेट से Shah Rukh-Deepika की फोटो लीक, Cape Town में दोनों का रोमांस देख क्रेजी हुए फैंस


कैसे फिल्म का हिस्सा बने सलमान?

रितेश देशमुख ने हाल ही में खुलासा किया कि सलमान खान इस फिल्म से कैसे जुड़े। रितेश ने बताया कि एक पार्टी के दौरान सलमान ने खुद फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी। जब रितेश ने कहा कि अभी उनके लिए कोई रोल तय नहीं है, तो सलमान ने मजाकिया लहजे में जिद करते हुए कहा, 'तुम मेरे बिना यह फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें रहना ही है।' सलमान के इसी प्यार और लगाव की वजह से फिल्म में उनके लिए जीवा महाला का खास किरदार तैयार किया गया।