MP-छत्तीसगढ़ और झारखंड में 3 दिन कोल्डवेव का अलर्ट:हिमाचल का ताबो सबसे ठंडा, पारा माइनस 5.3°; गुजरात के 6 शहरों में तापमान 16° से नीचे
पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इसका असर मध्य प्रदेश समेत दूसरे मैदानी राज्यों में दिख रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले 3 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। ताबो समेत प्रदेश के तीन शहरों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं 8 जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे और 21 शहरों का पारा 10° से नीचे पहुंच गया है। उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा गुजरात की ओर पहुंच रही है। सूरत में 10 साल में पहली बार 10 नवंबर से पहले सर्दी का असर दिखने लगा है। रात का पारा 17° के नीचे पहुंच गया है। नलिया, गांधीनगर, अहमदाबाद, राजकोट और दीसा समेत 6 शहरों में न्यूनतम तापमान 16° से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 14° वडोदरा में रहा। देशभर से मौसम की तस्वीरें... राज्यों से मौसम की खबरें... मध्य प्रदेश: राजगढ़ सबसे ठंडा, पारा 8° से नीचे; 20 जिलों में कोल्ड वेव चलेगी पहाड़ों में बर्फबारी से मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। नवंबर में ही पारा रिकॉर्ड लुढ़क गया है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। रविवार रात को 10 शहरों में पारा 10° से नीचे रहा। राजगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.6° दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान 8.8° और इंदौर में 7.9° रहा। पढ़ें पूरी खबर... हिमाचल प्रदेश: सीजन की सबसे ठंडी रात, ताबो में तापमान माइनस 5.3° पहुंचा प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले ही कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। बीती रात प्रदेश के 23 शहरों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे, 6 शहरों का 5 डिग्री से कम और 3 जगह माइनस में पारा चला गया। यहां तक की ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री तक गिर चुका है। कांगड़ा, सोलन, मंडी, हमीरपुर में शिमला से भी ज्यादा ठंड हो गई है। शिमला का तापमान 8.8° सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर... राजस्थान: शीतलहर चली, दिन में तेज धूप, सुबह-शाम सर्द हवा चलेगी उत्तर भारत में हुई बर्फबारी से राजस्थान में समय से पहले सर्दी आ गई। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हाे रहा है। रविवार को तेज सर्दी के साथ सीकर, टोंक में शीतलहर चली। राज्य में अब अगले 4-5 दिन सर्दी स्थिर रहेगी। तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा। बाड़मेर और कोटा को छोड़कर सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर... छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8°, अलाव का सहारा ले रहे लोग दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 1-2°C की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बन रही है। पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर... झारखंड: पलामू, गढ़वा समेत 5 जिलों में 2 दिन शीतलहर, 3° तक गिरेगा तापमान 15 नवंबर तक के राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बड़ी गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम-न्यूनतम तापमान में 2° से 3° तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पांच जिलों में शीतलहर चलेगी। इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, गुमला और लोहरदगा शामिल है। 11 नवंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 10°C तक पहुंच सकता है।पढ़ें पूरी खबर... पंजाब: फरीदकोट में सबसे कम 8° तापमान, शिमला जितनी ठंड पंजाब के तापमान में गिरावट लगातार जारी है। रविवार के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी बीते दिन से 0.3 डिग्री कम रहा। राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 8 डिग्री दर्ज किया गया। ये उतना ही रहा, जितना शिमला और धर्मशाला में है। पढ़ें पूरी खबर... गुजरात: एक हफ्ते में 11° गिरा टेंपरेचर, वडोदरा रहा सबसे ठंडा गुजरात में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। राज्य के अलग-अलग शहरों में सुबह और रात को कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। राज्य के करीब 17 जिलों में तापमान 20° से नीचे पहुंच गया है। पिछले एक हफ्ते में टेंपरेचर 11° तक गिर चुका है। वडोदरा सीजन में पहली बार 14 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा शहर रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के सबसे ठंडे शहरों में वडोदरा, नलिया, राजकोट, महुवा शामिल हैं। ओडिशा में बढ़ी ठंड, 10 जगहों पर पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा ओडिशा में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को राज्य के 10 से ज्यादा इलाकों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कंधमाल जिले का जी उदयगिरि सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजधानी भुवनेश्वर में भी ठंड बढ़ी है और यहां न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के 17.4 डिग्री से कम है। दारिंगबाड़ी, फूलबानी, चिपिलिमा, सेमिलिगुड़ा, राउरकेला, क्योंझार और ढेंकानाल में भी पारा 10 से 13.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान और 2-3 डिग्री तक गिर सकता है।