LIVE: भूटान से लौटते ही LNJP पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली पुलिस को एक और कार की तलाश
Latest News Today Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से लौटते ही दिल्ली के LNJP अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने लाल किले के पास धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। इस बीच दिल्ली पुलिस ने लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश ...
Latest News Today Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से लौटते ही दिल्ली के LNJP अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने लाल किले के पास धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। इस बीच दिल्ली पुलिस ने लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश के लिए अलर्ट कर दिया है। पल पल की जानकारी...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बोत्सवाना आगमन पर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा है।
In the final leg of her two-nation visit to Africa, President Droupadi Murmu landed at the Sir Seretse Khama International Airport, Gaborone, Botswana. This is the first-ever State Visit of an Indian Head of State to Botswana.
In a special gesture reflecting the depth of… pic.twitter.com/TelxxhZefN — President of India (@rashtrapatibhvn) November 11, 2025
-दिल्ली में इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का इलाका जहरीली धुंध की घनी चादर में लिपटा हुआ है। CPCB के अनुसार इस क्षेत्र में AQI 408 है जो 'गंभीर' श्रेणी में है।
-बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में ग्रैप-3 के नियमों को लागू किया गया है। इसके तहत, गैरी जरूरी ध्वस्तीकरण और निर्माण कार्यों पर रोक, पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध, डीजल जनरेटरों का इस्तेमाल बंद कर दिया गया है। खनन और स्टोन क्रशर जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 5वीं क्लास के तक के बच्चों के लिए स्कूल को हाइब्रिड मोड में चलाने का आदेश दिया गया है।-दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में तीसरे दिन भी जांच जारी। आज केबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक होगी। शाम 5.30 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी।बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षणों (Exit Poll) में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के ‘महागठबंधन’ के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी। ALSO READ: Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें
फिल्म अभिनेता गोविंदा की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के क्रिटीकेअर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताया जा रही है। ALSO READ: गोविंदा की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी। परिवार ने घर पर ही इलाज कराने का फैसला किया।बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए Exit Polls में राज्य में NDA की सरकार बनने का अनुमान है, लेकिन 'जर्नो मिरर' एजेंसी के एक्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती दिखाई दे रही है। अंतिम फैसला 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही होगा। ALSO READ: Bihar EXIT Polls 2025 : यह एग्जिट पोल बिहार में बना रहा है महा गठबंधन की सरकारफरीदाबाद में हथियारों का जखिरा बरामद होने और दिल्ली में 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट के बाद से पुलिस ने कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इनमें डॉक्टर डॉ. मुजम्मिल अहमद, डॉक्टर शाहीन शाहिद और डॉक्टर परवेज अंसारी भी शामिल है। ALSO READ: कौन है डॉक्टर परवेज अंसारी, क्या है उसका शाहीन शाहिद से कनेक्शन?
अल-फलाह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से व्यथित हैं और इसकी निंदा करते हैं। हमें यह भी पता चला है कि हमारे 2 डॉक्टरों को जाँच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। विश्वविद्यालय का इन व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं है, सिवाय इसके कि वे विश्वविद्यालय में अपनी आधिकारिक क्षमता में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे सभी झूठे और अपमानजनक आरोपों की कड़ी निंदा करते हैं और उनका स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं। कुछ प्लेटफ़ॉर्म द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, ऐसा कोई भी रसायन या सामग्री विश्वविद्यालय परिसर में इस्तेमाल, संग्रहीत या संभाली नहीं जा रही है।
बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं का उपयोग केवल और केवल MBBS छात्रों और अन्य अधिकृत पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक और प्रशिक्षण आवश्यकताओं के लिए किया जाता है। विश्वविद्यालय संबंधित जांच अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है ताकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामले में तार्किक, निष्पक्ष और निर्णायक निर्णय पर पहुंच सकें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से लौटते ही दिल्ली के LNJP अस्पताल पहुंचे और लाल किले के पास धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, साजिश रचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। दोषियों को सजा जरूर मिलेगी।
Went to LNJP Hospital and met those injured during the blast in Delhi. Praying for everyone’s quick recovery.
Those behind the conspiracy will be brought to justice! pic.twitter.com/HfgKs8yeVp — Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2025



