100 की स्पीड में डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो,3 की मौत:जीजा-साले, ड्राइवर की गई जान, 4 गंभीर; पटना से इलाज कराकर मधेपुरा लौट रहे थे
दरभंगा में रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 3 लोगों की मौत हो गई। 4 की हालत गंभीर है। चारों को पास के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो जीजा-साला हैं। एक ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग थे। सभी मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के राय बिहिर गांव के रहने वाले थे और पटना के IGIMS हॉस्पिटल से लौट रहे थे। घटना यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ NH-27 की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार 100 किमी से ज्यादा होगी। जिसके चलते ड्राइवर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा। सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद NH-27 पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को रास्ते से हटाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए DMCH भेज दिया है। पटना IGIMS से इलाज कराकर लौट रहे थे मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रैभी गांव निवासी प्रमोद यादव के बेटे गुड्डू कुमार अपनी मां के इलाज के लिए कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आईजीआईएमएस पटना गया हुआ था। देर रात सभी लोग स्कॉर्पियो से मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली मोड़ के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही गुड्डू के मामा, मौसा और चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गुड्डू कुमार को भी चोटें आई हैं। जबकि उसकी मां का पैर फ्रैक्चर हो गया। अन्य दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद दूसरी लेन में पलटी गाड़ी हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के सहयोग से वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान उमेश कुमार और सियाराम यादव के रूप में हो चुकी है। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिए गए हैं। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हुई है। हाईवे गश्ती दल के एसआई सूर्यनारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि सातों लोग बुरी तरह घायल थे। सभी को तुरंत अस्पताल भेजा गया। तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गाड़ी तेज रफ्तार में थी और टक्कर के बाद एक लेन से दूसरी लेन में चली गई थी।
Nov 23, 2025 - 12:08
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.