'स्मार्ट मीटर के नाम पर 98 हजार की ठगी':दरभंगा में पीड़ित ने की शिकायत, कहा- मैंने मीटर से कोई छेड़छाड़ नहीं की

दरभंगा में स्मार्ट मीटर के नाम पर 98,316 रुपये की ठगी का आरोप है। पीड़ित उपभोक्ता मो. अहमदुल कादरी ने साइबर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से 98,316 रुपये की निकासी कर ली गई। उनका आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से लगाए गए स्मार्ट मीटर के जरिए “फ्रॉड यूनिट” दिखाकर यह राशि उनके ऊपर जोड़ दी गई और खाते से समायोजित कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि उनका बिजली कनेक्शन संख्या 33702517289 है। न तो उन्होंने किसी प्रकार की बिजली चोरी की है और न ही मीटर से कोई छेड़छाड़ की गई है। इसके बावजूद विभाग की ओर से भारी-भरकम बिल थमा दिया गया। मो अहमदुल कादरी ने अपने आवेदन के साथ बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति संलग्न करते हुए कहा है कि उनके खाते से अवैध रूप से निकाली गई राशि वापस दिलाई जाए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। विभागीय स्तर पर मनमानी का आरोप पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि बिना ठोस जांच और स्पष्टीकरण के विभागीय स्तर पर मनमानी की जा रही है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से दिया गया आवेदन हासिल हो गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। साइबर डीएसपी ने कहा कि आवेदन में दिए गए तथ्यों, बैंक लेन-देन के विवरण और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। संबंधित बैंक और अन्य तकनीकी माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोषियों की पहचान कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज के माध्यम से बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर थाना या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दीजिये।

Feb 19, 2026 - 18:49
 0