सहरसा में 24 घंटे में 6 नाबालिग लड़कियां बरामद:मानव तस्करी की साजिश नाकाम, ऑर्केस्ट्रा में ले जाने की थी तैयारी

सहरसा जिले में मानव तस्करी की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया है। सलखुआ थाना क्षेत्र से लापता हुई छह नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सारण जिले से सकुशल बरामद किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन बच्चियों को बहला-फुसलाकर ऑर्केस्ट्रा में काम कराने और उनके शोषण के इरादे से अगवा किया गया था। इसको लेकर मंगलवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सहरसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मीडिया को जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 अप्रैल की है। सलखुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से छह लड़कियां अपनी एक सहेली के साथ घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। बच्चियों को झांसा देकर अपने साथ ले जाने की साजिश रची थी पुलिस जांच में सामने आया कि गांव की ही एक लड़की, जो पहले से ऑर्केस्ट्रा में काम करती है, उसने इन सभी बच्चियों को झांसा देकर अपने साथ ले जाने की साजिश रची थी। पुलिस को संदेह था कि बच्चियों को गलत उद्देश्य से बाहर ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर लोकेशन ट्रेस की और सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में छापेमारी की। सभी छह नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप सभी छह नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर आभा कुमारी, रविता कुमारी, दीपक कुमार राम, महिला सिपाही कंचन कुमारी सहित जिला आसूचना इकाई की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लड़कियों की सुरक्षित बरामदगी के बाद परिजनों ने संतोष व्यक्त किया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Apr 14, 2026 - 20:26
 0