समस्तीपुर में रेल मंच का एक दिवसीय उपवास का ऐलान:डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
समस्तीपुर में रेल विकास एवं विस्तार मंच ने 27 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास का ऐलान किया है। यह निर्णय सोमवार को डीआरएम चौक पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। यह बैठक मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी की अध्यक्षता में और शंकर प्रसाद साह के संचालन में हुई। इसमें क्षेत्र के रेल विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन मांगों को लेकर उपवास कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया। प्रमुख रूप से अटेरन चौक स्थित रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण, समस्तीपुर रेल कारखाना का विस्तार कर पीओपी डब्बा निर्माण शुरू करने की मांग उठाई गई। इसके अतिरिक्त, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर के बीच नई रेल लाइन बिछाने की भी मांग की गई। चीनी मिल और पेपर मिल को खोलने की मांग मंच ने दलसिंहसराय से पटोरी और केबल स्थान से कर्पूरीग्राम तक नई रेल लाइन बिछाने की भी मांग रखी। टुनटुनिया रेल ओवरब्रिज के जीर्णोद्धार और माधुरी चौक स्थित ओवरब्रिज के चौड़ीकरण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। रेलवे से जुड़ी मांगों के अलावा, बैठक में दूधपूरा हवाई अड्डे के जीर्णोद्धार और बंद पड़े चीनी मिल एवं पेपर मिल पर भी चर्चा हुई। जिला विकास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 15 जून को जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया। समस्या के समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज होगा मंच के सदस्य और भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 27 मई को डीआरएम कार्यालय के पास एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया जाएगा। मंच के सदस्य और राजद नेता राकेश ठाकुर ने प्रशासन से शीघ्र पहल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर मंच के सदस्य शाहीद हुसैन (राजद), रामविनोद पासवान, सनोज कुमार राय, विश्वनाथ सिंह हजारी (कांग्रेस), डोमन राय (कांग्रेस), दीनबंधु प्रसाद (भाकपा माले) और अशोक राय सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद थे।