समस्तीपुर में चाकूबाजी के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार:लकड़ी काटने के झगड़े में चाकू से हमला किया था; घायल हायर सेंटर रेफर

समस्तीपुर के ताजपुर इलाके में लकड़ी काटने के विवाद को लेकर चाकूबाजी हुआ। चाकूबाजी के आरोप में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। यह घटना रजखारामपुर वार्ड 4 में हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मी राय की 50 साल की पत्नी संगीता देवी और उनके 27 साल के बेटे रमेश कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार रमेश कुमार ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी प्रेमचंद पंडित से लकड़ी काटने को लेकर विवाद हो गया था। रमेश के अनुसार, वह इस मामले को पंचायत में सुलझाना चाहते थे। घायल हायर सेंटर रेफर हालांकि, प्रेमचंद पंडित अपने परिवार के साथ चाकू और प्लास लेकर रमेश के घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शिवकुमार पंडित को चाकू लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल शिवकुमार पंडित के परिवार के सदस्य प्रेमचंद पंडित ने ताजपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर संख्या 88/26 में रमेश कुमार और उनकी मां संगीता देवी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। ताजपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा सेने बताया कि लकड़ी काटने को लेकर रमेश कुमार और प्रेमचंद पंडित के परिवारों के बीच मारपीट हो गई ।इस मारपीट में रमेश कुमार के द्वारा शिव कुमार पंडित को चाकू मार दिया गया। जिसमें वह घायल हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। गिरफ्तार दोनों मां बेटा के खिलाफ कागजी कारवाई पूरा किए जाने के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों आरोपी मां बेटा को न्यायालय में हाजिर किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा।

May 3, 2026 - 18:51
 0