संदीप पाठक पर गिरफ्तारी का खतरा, FIR पर तोड़ी चुप्पी, बोले- संभव है सरकारी तंत्र का दुरुपयोग
Rajya Sabha MP Sandeep Pathak : आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 एफआईआर दर्ज होने की खबरों पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। संदीप पाठक ने कहा कि उन्हें अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं ...
Rajya Sabha MP Sandeep Pathak : आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 एफआईआर दर्ज होने की खबरों पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। संदीप पाठक ने कहा कि उन्हें अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। भाजपा में शामिल होने के बाद संदीप पाठक पर पंजाब में दर्ज 2 एफआईआर को लेकर विवाद तेज हो गया है। राज्य की विपक्षी पार्टियों ने इन एफआईआर की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। वहीं अब संदीप पाठक ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। संदीप पाठक ने कहा, संभव है कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके यदि कोई एफआईआर दर्ज की गई है, तो उस पर मैं एफआईआर देखने के बाद ही प्रतिक्रिया दे पाऊंगा।
एफआईआर की टाइमिंग पर सवाल
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 एफआईआर दर्ज होने की खबरों पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। संदीप पाठक ने कहा कि उन्हें अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। भाजपा में शामिल होने के बाद संदीप पाठक पर पंजाब में दर्ज 2 एफआईआर को लेकर विवाद तेज हो गया है। राज्य की विपक्षी पार्टियों ने इन एफआईआर की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं।
ALSO READ: भाजपा में जाते ही संदीप पाठक पर 2 FIR, हो सकते हैं गिरफ्तार
मैं नीति और धर्म से चलने वाला व्यक्ति...
वहीं अब संदीप पाठक ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। संदीप पाठक ने कहा, संभव है कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके यदि कोई एफआईआर दर्ज की गई है, तो उस पर मैं एफआईआर देखने के बाद ही प्रतिक्रिया दे पाऊंगा। जितने भी लोग मुझे जानते हैं और जिन्होंने मेरे साथ काम किया है, उन्हें भलीभांति पता है कि मैं नीति और धर्म से चलने वाला व्यक्ति हूं।
इस कारण छोड़ी आम आदमी पार्टी
उन्होंने आगे कहा, आम आदमी पार्टी में रहते हुए मैंने हमेशा नीति और धर्म के आधार पर काम किया। आज मैं भाजपा में हूं और आगे भी उसी सिद्धांत पर काम करूंगा। राजनीति में मेरे लिए सफलता और असफलता मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा, मैंने आम आदमी पार्टी को व्यक्तिगत कारणों से नहीं छोड़ा है, बल्कि सैद्धांतिक मतभेद और कार्यशैली में लंबे समय से चले आ रहे अंतर के कारण यह निर्णय लिया।
इसीलिए लोग राजनीति में नहीं आते...
पार्टी का आरोप है कि जैसे ही संदीप पाठक भाजपा में शामिल हुए, उनके खिलाफ अचानक गैर-जमानती एफआईआर दर्ज कर दी गई। यह अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के डर और असुरक्षा को दर्शाता है। पाठक ने कहा कि राजनीति में आना एक कठिन निर्णय है और इसीलिए लोग राजनीति में नहीं आते हैं, पर अब आ गए हैं तो मुझे विश्वास है कि मेरे जैसे साधारण व्यक्ति का ईश्वर साथ देगा।
Edited By : Chetan Gour



