श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हेतु निमंत्रण अभियान

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हेतु निमंत्रण अभियान

Aug 23, 2026 - 16:03
 0
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हेतु निमंत्रण अभियान

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हेतु निमंत्रण अभियान

आज श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति, ग्रीन पार्क के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष निमंत्रण अभियान चलाया गया। इस अभियान में दर्जनों समिति सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समिति के सदस्य ग्रीन पार्क में घर-घर जाकर भजन-कीर्तन करते हुए प्रत्येक परिवार तक पहुँचे और श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। सभी परिवारों को मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए निमंत्रण पत्र भी सौंपे गए।

भजन-कीर्तन और भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ निकले इस अभियान से पूरे ग्रीन पार्क में भक्तिमय एवं उत्सव का वातावरण बना। लोगों ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पहल का स्वागत किया।

एक महत्वपूर्ण निवेदन

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी क्षेत्रवासियों से विशेष रूप से अनुरोध किया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन के लिए फिलहाल समिति को किसी प्रकार के धन की आवश्यकता नहीं है।

अतः यदि कोई व्यक्ति /संस्था श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व अथवा श्री दुर्गा मंदिर के नाम पर चंदा या आर्थिक सहयोग मांगने के लिए आता है, तो कृपया उसे कोई धनराशि न दें।

समिति का उद्देश्य है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन पर्व भक्ति, सेवा, सहभागिता और सामाजिक एकता के साथ मनाया जाए तथा ग्रीन पार्क का प्रत्येक परिवार इस आनंदमय उत्सव का हिस्सा बने।

दिनांक: 04 सितंबर 2026, शुक्रवार

स्थान: श्री दुर्गा मंदिर परिसर, ग्रीन पार्क

कार्यक्रम में बच्चों के लिए मटकी फोड़ एवं कृष्ण बनो प्रतियोगिताएँ, गायन एवं नृत्य, भजन-कीर्तन, मध्यरात्रि में श्री कृष्ण जन्मोत्सव, आरती एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आइए, सभी मिलकर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएँ।