शेखपुरा में बाबा धर्मदास मंदिर निर्माण कार्य शुरू:नाई, ठाकुर समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया

शेखपुरा शहर की गिरीहिंडा छोटी पहाड़ी पर मंगलवार को महान संत बाबा धर्मदास जी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य विशेष पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। बाबा धर्मदास को नाई और ठाकुर समाज का कुलदेवता माना जाता है। इस अवसर पर नंदवंशी चेतना मंच के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में नाई और ठाकुर समाज के लोग कार्यस्थल पर पहुंचे। उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान नंदवंशी चेतना मंच के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार नंदवंशी, डब्लू शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद विनोद ठाकुर, संतोष ठाकुर, संतोष हजाम, रंजीत ठाकुर, योगी ठाकुर, रंजन शर्मा, गणेश कुमार और प्रमोद ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मौके पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया मौके पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें बाबा धर्मदास जी के मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई, ताकि मंदिर का निर्माण जल्द पूरा हो सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए एक धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा, जिससे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले समाज के लोगों को सुविधा मिल सके। बैठक में नंदवंशी समाज के विस्तार, उत्थान और आपसी एकता पर भी जोर दिया गया। साथ ही, समाज को सत्ता में राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए मजबूती के साथ आंदोलन चलाने का भी निर्णय लिया गया।

Apr 14, 2026 - 20:26
 0