रोहतक में भाजपा जिलाध्यक्ष से इस्तीफे की मांग:पार्टी कार्यकर्ता ने लगाए आरोप, बोले-सही नहीं चल रहा कार्यकाल, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी

रोहतक में भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के फिर से बगावत के सुर निकल रहे है। वार्ड 4 से भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट सन्नी लढवाल ने जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका पर पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता सन्नी लढवाल ने बताया कि जब से रणवीर ढाका जिलाध्यक्ष बने है, लगातार पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। नए लोगों को ज्वाइन करवाकर उन्हें पद दिए जा रहे है। जबकि भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष के कारण पार्टी को हो रहा नुकसान सन्नी लढवाल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे। पुराने कार्यकर्ता काफी समय से परेशान चल रहे है। जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका के कारण पार्टी को नुकसान हो रहा है। नए लोगों को आगे लाकर पुराने लोगों को पीछे धकेला जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व को भी पुराने कार्यकर्ताओं की तरफ ध्यान देना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं के भी नहीं हो रहे काम एडवोकेट सन्नी ने बताया कि विधानसभा और नगर निगम चुनाव को काफी समय हो गया। चुनाव के दौरान पुराने कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देने की बात कही गई, लेकिन आज पार्टी कार्यकर्ताओं के काम भी नहीं हो रहे। जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका अपने चहेतों को पद दिलाने के लिए पुराने कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर रहे है। कांग्रेस से आए लोगों को मिल रहे पद एडवोकेट सन्नी ने कहा कि रणवीर ढाका उन लोगों को पद दिलवा रहे है, जिन्हें कांग्रेस से भाजपा में शामिल किया गया है। ऐसा कई बार देखने को मिला, जिसमें मंडल अध्यक्षों की लिस्ट से लेकर मार्केट कमेटी की लिस्ट शामिल है। इससे साफ है कि 20 से 25 साल तक पार्टी की सेवा करने वाले लोगों को अब तरजीह नहीं मिल रही। परेशान होकर कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष से कर रहे शिकायत एडवोकेट सन्नी ने कहा कि पुराने कार्यकर्ता परेशान होकर प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को शिकायत कर रहे है। रणवीर ढाका के कार्यकाल में कुछ भी सही नहीं चल रहा। अगर रणवीर ढाका से कार्यकर्ता नहीं संभाले जा रहे तो अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आरोप लगाने वाले पार्टी के कार्यकर्ता नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे है, वो पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं है। निगम चुनाव में पार्टी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्हें पार्टी में मैने ही ज्वाइन करवाया था, लेकिन अब वो पार्टी के सदस्य नहीं है। वह झूठे आरोप लगा रहे है।

Nov 24, 2025 - 21:09
 0