रेवाड़ी-धारूहेड़ा चुनाव में विपक्ष का होगा बंगाल वाला हाल:आरती बोलीं- धारूहेड़ा आने वाला गंदा पानी रोकने तक लड़ाई जारी रहेगी, सेल्फी ली

रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव के 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव चुनाव प्रचार करने पहुंची। आरती राव ने कहा कि 13 मई को आने वाले नतीजों में यहां भी विपक्ष का हाल पश्चिमी बंगाल जैसा होगा। भिवाड़ी से धारूहेड़ा आने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए हमारे प्रयास जारी है। इस रोकने तक मेरी पार्टी और मैं लड़ाई लड़ते रहेंगे। आरती राव ने धारूहेड़ा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के चेयरमैन उम्मीदवार अजय जांगड़ा के लिए वोट मांगें किया। धारूहेड़ा के बाद आरती राव रेवाड़ी पहुंची और शहर में रोड शो कर भाजपा चेयरमैन उम्मीदवार और पार्षदों को वोट देने की अपील की। रोड शो के दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार व नेताओं के साथ सेल्फी भी ली। आरती बोलीं, दोनों अनुभवी उम्मीदवार आरती राव ने कहा कि भाजपा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा में चेयरमैन पद के दोनों उम्मीदवार अनुभवी हैं। विनिता पीपल 2016 से डेढ़ साल तक नगर परिषद की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। धारूहेड़ा के उम्मीदवार अजय जांगड़ा पिछले पांच साल से धारूहेड़ा में वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाते रहे हैं। उन्हें लोगों के काम करने और अधिकारियों का अच्छा अनुभव है। जिसका फायदा दोनों जगह क्षेत्र की जनता को होगी। मंत्री ने उम्मीदवार के साथ ली सेल्फी रेवाड़ी में रोड शो के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भाजपा चेयरमैन उम्मीदवार व अन्य भाजपा नेताओं के साथ सेल्फी भी। सेल्फी के दौरान आरती राव ने विनिता पीपल के गले मिलकर कार्यकर्ताओं को संदेश देने का भी प्रयास किया।

May 5, 2026 - 21:55
 0